हल्द्वानी, मई 17 -- रामनगर। ग्राम शीतल कुंज पीरूमदारा रामनगर निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों वह अपने गांव कोटल गांव अल्मोड़ा में शादी से लौटकर रामनगर पहुंची। रामनगर में बस अड्डे के सामने से ऑटो में बैठी। उन्होंने बताया कि अपना सामान ऑटो के पिछले हिस्से में रख दिया, जिसमें सोने के गहने थे। रामनगर से ही दो अज्ञात व्यक्ति वाहन के पीछे के हिस्से में बैठे थे, जो कि टांडा में उतर गए थे। उन्होंने घर पर अपना बैग देखा तो गहने गायब थे। पीड़ित महिला ने अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...