गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार महिला के थैले से सोने के गहने चोरी कर लिए गए। महिला को चोरी का पता घर पहुंचने के बाद चला। महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ऑटो और चालक की तलाश कर रही है।खोड़ा के लोकप्रिय विहार में रहने वाली अमरीन ने पुलिस को बताया कि वह छह अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे वह दिल्ली जाने के लिए खोड़ा पुश्ता से ऑटो में बैठी थीं। ऑटो चालक ने उन्हें थैला पीछे रखने को कहा और आगे से एक सवारी को पुलिस चेकिंग का बहाना बताकर पीछे बैठा दिया। कुछ देर बाद चालक ने ऑटो अक्षरधाम मार्ग की तरफ मोड़ दिया। खोड़ा अंडरपास पर आरोपी ने बताया कि ऑटो खराब हो गया है और वह आगे नहीं जाएगा। यह कहते हुए चालक ने उन्हें ऑटो से उतार दिया। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तब पता चला कि थै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.