नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर निवासी सचिन कुमार की पत्नी पांच जून को अपने भाई के साथ मायके जा रही थीं। दोनों भाई-बहन सूरजपुर से दादरी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। रास्ते में किसी ने महिला का बैग चोरी कर लिया। बैग में 1500 रुपये, कुछ जरूरी सामान और कपड़े थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सचिन ने पुलिस से सीसीटीवी की मदद से चोरों का पता लगाकर बैग बरामद करने की मांग की है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ऑटो चालक से पूछताछ कर बैग बरामद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ऑटो में महिला का बैग छूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...