लखनऊ, फरवरी 23 -- काकोरी। पारा के भुहर रेलवे ओवरब्रिज पर ऑटो सवार सेल्समैन की जेब काटकर दस हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्नाव के सफीपुर अटवा निवासी कैलाश गुप्ता सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को दुबग्गा के बेगरिया स्थित अपनी भांजी के घर जा रहे थे। वह बुद्धेश्वर चौराहे पर बस से उतरने के बाद ऑटो में बैठकर दुबग्गा जा रहे थे। तभी ऑटो में बायीं ओर एक युवक बैठा था। कैलाश का आरोप है कि ऑटो में उनके बगल में बैठे युवक ने उनकी पैंट की जेब काटकर दस हजार रुपये निकल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...