लखनऊ, अप्रैल 22 -- मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के बख्खा खेड़ा में ऑटो चालक ने नौ साल के बच्चे को रंजिशन चलती गाड़ी से नीचे धकेल दिया। वह चोटिल हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।बख्खा खेड़ा निवासी राजू ने बताया कि गांव का विकास ऑटो चलाता है। गांव के बच्चों को घुमाने के लिए बिठाया। उनका 9 साल का बेटा आर्यन भी सवार हो गया। लेकिन पहले से चल रही रंजिश के चलते उसके बेटे को ऑटो से धक्का दे दिया जिससे वह चोटिल हो गया। विरोध करने पर ऑटो चालक परिजन से गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने विकास उसके पिता राकेश कुमार व मां लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा में दूल्हे के बहनोई को गाड़ी से कुचल मारा; पटना में भी कत्ल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...