बदायूं, अप्रैल 11 -- अलापुर क्षेत्र में ऑटो में बैठाकर तमंचा और चाकू के बल पर लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 21,800 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, तमंचा, चाकू, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। घटना 10 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई के रहने वाले मन्नू पुत्र ईद्दू बदायूं बस स्टैंड से अपने गांव जाने के लिए ऑटो में बैठा था। रास्ते में चालक और उसके साथी ने तमंचा व चाकू दिखाकर उसे डरा-धमकाया और मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर थाना अलापुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर अलापुर पुलिस ने ककराला मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनेश ...