समस्तीपुर, मार्च 16 -- खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में मथुरापुर-समस्तीपुर-बहेड़ी मुख्य मार्ग पर गुदार घाट पुल के समीप सोमवार को बालू लदे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एसआई अनिल कुमार, संजीवन कुमार, मंटू कुमार, अजय दुबे व लालबाबू पासवान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। लोगों और पुलिस की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मृतक राम प्रसाद महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया है। फिलहाल घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी ह...