ऑटो में जबरन ले जाने के आरोप पर हंगामा, चालक पुलिस हिरासत में
इटावा औरैया, मई 14 -- भरथना। कस्बा के यादव नगर स्थित ओवरब्रिज के पास गुरूवार की शाम एक महिला और ऑटो चालकों के बीच विवाद के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि क्षेत्र के नगला प्राण बेर गांव निवासी महिला ऑटो में सफर कर रही थी। इसी दौरान किराये को लेकर महिला और ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला दूसरे ऑटो में बैठने लगी, तभी दोनों पक्षों में फिर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक उसे जबरन कहीं ले जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.