फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- थाना उत्तर पुलिस ने गुम हुए बैग को सकुशल बरामद कर महिला के सुपुर्द किया।शिवानी पत्नी सुदामा शर्मा निवासी छारबाग रामनगर थाना लाइनपार का आटो में बैग छूट गया। जिसमें कीमती 6-7 लाख रूपये की ज्वैलरी होने की सूचना पर तत्काल थाना उत्तर पुलिस ने बैग को खोज कर आवेदिका को सकुशल सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सौरभ शर्मा के साथ अपने मायके फिरोजाबाद में किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिये आ रही थी। कुबरेपुर आगरा से फिरोजाबाद के लिये आटो बुक किया था। जब आटो से जैन मन्दिर पर उतरी तो वह अपना बैग आटो में भूल गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...