ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर महिला को लौटाया
गोरखपुर, मई 14 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी से बांसगांव आ रही एक महिला का आभूषण और नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। महिला की सूचना पर सक्रिय हुई बांसगांव पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो का पता लगाकर बैग बरामद कर लिया और सामान सहित महिला को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को महिला खजनी से ऑटो में बैठकर बांसगांव पहुंची थी। चौराहे पर उतरते समय वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। बैग में मंगलसूत्र, पायल और 10 हजार रुपये नकद रखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही देर में बैग बरामद कर महिला को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा में छूटा गहनों से भरा सूटकेस, 24 घंटे में बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.