वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी। सिटी कमांड सेंटर सिगरा की पुलित टीम ने मंगलवार को ऑटो में छूटे बैग को खोजकर उसमें रखे दो मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान को महज दो घंटे के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी एक महिला कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। लहरतारा चौराहे पर उतरते समय उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में दो मोबाइल फोन, दो चार्जर और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी काशी एवं नोडल कमांड सेंटर सिगरा के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। कमांड सेंटर सिगरा में तैनात उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल राजकुमार परवाना और कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार ने कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद संबंधित ऑट...