पटना, अप्रैल 8 -- दीघा हाट इलाके में ऑटो में छूटा महिला यात्री का बैग ट्रैफिक पुलिस ने बरामद कर लिया। बैग में जरूरी कागजात, मोबाइल फोन और कीमती ज्वेलरी थी, जिसे पुलिस ने महिला को सुरक्षित लौटा दिया। बैग खोने के बाद महिला परेशान थी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक पुलिस की डॉल्फिन-08 टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। टीम ने सक्रियता दिखा संबंधित ऑटो और बैग की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और तकनीकी सहयोग के जरिए पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया और महिला को सौंप दिया। खोया सामान वापस मिलने पर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने पटना ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। बैग खोजने में पुअनि कोमल कुमारी और डॉल्फिन-08 टीम की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...