फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, संवाददाता। ऑटो में सफर कर रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने 29 मार्च को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गांधी कॉलोनी निवासी अनिकेत और एक महिला शामिल है। पुलिस का कहना है कि दोनों आपस में पड़ोसी हैं और पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहे हो सकते हैं। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को वह बल्लभगढ़ से अपने घर लौट रही थी। उसने रास्ते में एक ऑटो लिया, जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसके गले से सोने की चैन...