गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट की जमीन पर अवैध रूप से हुए निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को 60 झुग्गियों को तोड़ा गया है। मंगलवार और बुधवार को भी अवैध निर्माण को जमींदोज करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। ऑटो मार्केट की करीब 25 एकड़ जमीन में से 10 एकड़ जमीन पर कब्जा है। इसमें कुछ पक्के मकान बने हुए हैं तो कुछ कच्चे मकान और झुग्गियां डली हुई हैं। निर्माण सामग्री सप्लायर ने भी कुछ जमीन पर कब्जा किया हुआ था। दो दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जमीन को खाली करने के आदेश जारी किए थे। इस दौरान मुनादी भी करवाई गई थी। सोमवार दोपहर को एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता संपदा अधिकारी कार्यालय के उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह की अगुवाई में ...