रांची, जनवरी 7 -- रांची। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने बुधवार को आमसभा के माध्यम से नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की है। इसके अनुसार संरक्षक कमल रवानी, मदन केसरी व शिवाकांत पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, महासचिव राकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे और सचिव आकाश भारती, रमाशंकर सिंह व तबरेज अहमद चुने गए। कोषाध्यक्ष भोला सिंह, सलाहकार मंत्री आनंद वर्मा, कार्यकारी सदस्य फिरोज आलम, लाल सिंह, महताब आलम, मो जुम्मन, बृजेश सिंह, भरत द्विवेदी, लखविंदर महतो एवं सैकड़ों ऑटो चालक मालिक उपस्थित हैं। अगली बैठक में महासंघ पांच घोषणा पत्र जारी करेगा। 15 जनवरी के बाद महासंघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी यातायात प्रशासन, रांची नगर निगम, आरटीए, डीटीओ के साथ बैठक कर परमिट, पड़ाव, वर्दी, ग्लोबल टेंडर मामलों के समाध...