रांची, जून 13 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना पुलिस ने ऑटो की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए थाना क्षेत्र के सोदे गांव निवासी 18 वर्षीय शाहबाज शेख को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बीते 9 जून की रात सोदे गांव निवासी परवेज अंसारी के घर के पास खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी हो गई थी। घटना के बाद परवेज अंसारी ने रनिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की。

पूछताछ में कबूला अपराध: जांच के दौरान पुलिस ने सोदे प्रचार टोली से शाहबाज शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने बैटरी चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स...