रांची, मार्च 5 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड क्षेत्र के चेरवादाग मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे ऑटो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतकों की पहचान रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडु टोली निवासी मुन्ना उरांव तथा कर्रा थाना क्षेत्र के चिउर छापर निवासी रमेश मुंडा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलोंग निवासी राजू कच्छप और ऑटो चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्रा की ओर से आ रहे एक ऑटो और कर्रा से जलटंडा साप्ताहिक हाट जा रही बाइक के बीच चेरवादाग मोड़ के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.