एटा, फरवरी 1 -- ऑटो पोल से टकरा गया। पोल से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। महिला की मौत हो गई। बेटी घायल हो गई। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना जसरथपुर के गांव मसूलिया निवासी सुमनदेवी (40) मायके फर्रुखाबाद के मुहल्ला टटिया गई थी। शनिवार शाम को बेटी शिवानी के साथ ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव जिटौराभान के पास पहुंचे। वही पर चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। पोल से टकराने के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें बैठे मां-बेटी घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बेटी का उपचार चल रहा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...