फिरोजाबाद, जून 23 -- पचोखरा थाना क्षेत्र में एटा रोड से लिंक मार्ग पर सवारियों से भरे ऑटो और पिकअप में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। ऑटो में बैठी एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नारखी थाना क्षेत्र की गढ़ी निर्भर निवासी 32 वर्षीय अजय पुत्र माखन सिंह मंगलवार दोपहर दो बजे अपने ऑटो में सवारी लेकर एटा रोड से इशन लिंक मार्ग पर जा रहा था। उसी दौरान गांव धर्मपुर के निकट सामने तेज गति से आ रही पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से ऑटो को सीधा कर उसके नीचे फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीन एम्बुलेंस द्वारा घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने 21 वर्षीय दिव्या भारती पुत्री रामबहादुर निवासी गढ़ी सिधारी था...