फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-58 स्थित एक फैक्टरी से ऑटो पार्ट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सुपरवाइजर और ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी लंबे समय से फैक्टरी के अंदर से स्टील और लोहे के पार्ट निकालकर गायब कर रहे थे। पुलिस को दी शिकायत में एनआईटी निवासी धर्मेंद्र कथूरिया ने बताया कि वह एआरसी मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर हैं और फैक्टरी की देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास है। फैक्टरी में आने वाले कच्चे माल और तैयार माल के स्टॉक में अंतर पाया जा रहा था। जांच के दौरान सीएनसी विभाग के सुपरवाइजर अमित कुमार और ऑपरेटर चंद्रशेखर पर संदेह हुआ। 31 मार्च को स्टॉक मिलान में स्टील टिक्की, एल्वो, हब और अन्य पार्ट कम पाए गए, जिनकी कीमत करीब 50 से 60 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.