बाराबंकी, अप्रैल 9 -- मसौली। थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर मे गुरुवार की रात बंद मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इस घटना से वहां हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में हजारों रुपये का सामान जल गया। कस्बा त्रिलोकपुर निवासी सरविंद गोस्वामी गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से निकलती लपटों को देख ग्रामीण सहम गये। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक सरविंद गोस्वामी ने दुकान खोली तो पूरी दुकान आग का गोला बनी थी। ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी आग काबू न पाने पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी डालकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.