गोड्डा, अप्रैल 3 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। गुरुवार को पथरगामा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब सोनारचक स्थित सापीन नदी पुल के समीप एक ऑटो अचानक पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक वाहन को पुल पर खड़ा कर शौच के लिए चला गया था। इसी दौरान अचानक ऑटो पीछे की ओर लुढ़कने लगा और पंचायत भवन के सामने पलट गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन संयोगवश कोई भी उसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से ऑटो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर पैदा कर दिया, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.