बगहा, मार्च 6 -- रामनगर। रामनगर- मेघवल पथ में शिवपुर वा कॉलोनी मोड़ के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से सवार पाच शिक्षक ज़ख़्मी हो गये । ऑटो में चार महिला शिक्षक व एक पुरुष शिक्षक सवार थे। ये सभी शिक्षक अपने- अपने स्कूल में जा रहे थे । घायलो को राहगीरो व ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक राजेश कुमार ने बताया की मटियारिया गौनाहा स्कूल में पदस्थापित यू पी बस्ती निवासी शिक्षक प्रवीण त्रिपाठी (32)व सोनवर्षा महुई स्कूल में पदस्थापित बेतिया निवासी शिक्षिका अंजलि कुमारी (25) को क्रमश: बाए पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं है । साथ ही महुई पिपरा विद्यालय में कार्यरत गायत्री कुमारी (41) को चेहरे व सिर में जख्म है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में इन तीन घायलो को प्राथमिक उपचार के...