प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- जेठवारा। बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के बाद कड़ा धाम से लौट रहे लोगों का ऑटो जेठवारा इलाके में नीलगाय से टकराकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार चार बच्चों सहित अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पट्टी कोतवाली के सोनवट निवासी अश्वनी शुक्ला के परिवार के लोग बुधवार को एक बच्चे का मुंडन कराने कड़ा धाम कौशाम्बी गए थे। देर शाम सभी ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो में चार बच्चों सहित 10 लोग सवार थे। रात करीब 7:45 बजे उड़ैयाडीह गांव के पास अचानक सामने आए नील गाय से टकराकर ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार सभी लोगों को चोटें आई। अश्वनी शुक्ला की 40 वर्षीय पत्नी सोनू शुक्ला, मुकेश की 35 वर्षीय पत्नी मंजू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दिव्या, धर्मेंद्र सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचा...