बांदा, मार्च 12 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के पंडितबाबा स्थान के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक समेत दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम भाथा नांदादेव निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र बसंतकरन ऑटो चला रहा था। ऑटो मालिक 23 वर्षीय राजन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पैलानी डेरा उसी ऑटो से जसपुरा से भाथा गांव जा रहे थे। रास्ते में पंडित बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार के कारण ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी जसपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।-----------दो लोगो ने जहर खायाबांदा। शहर के गूलन नाका निवासी 35वर...