पटना, जनवरी 7 -- पालीगंज थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा के पास में ऑटो पलटने से बिरजू कुमार की मौत हो गई। वह रामकृष्णनगर के ढेलवा गांव निवासी रामनाथ सिंह का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज रफ्तार में था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बिरजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। ऑटो के पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। ऑटो को जब्त कर और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.