गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा। गढ़वा- श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत पढ़ुआ मोड़ के समीप सड़क पर एक नीलगाय के अचानक कूद जाने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी रामजी चौधरी की पत्नी 52 वर्षीया सतवंती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सतवंती ने बताया कि शनिवार देर शाम वह रमना बाजार से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। उसी दौरान पढ़ुआ मोड़ पर यह घटना घटित हो गई। ऑटो में सवार तीनों घायलों को उनके परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहीं सतवंती को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.