ऑटो पलटने से दो गंभीर घायल, इलाज जारी
बगहा, अप्रैल 13 -- नीरज कुमार बगहा,नगर प्रतिनिधि।धनहा- रतवल मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धनहा थाना के समीप स्थित मोड़ की है। जहां संतुलन बिगड़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में पतिलार निवासी नवल कुमार एवं मनीष कुमार है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में तैनात चिकत्सिक डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर लिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है। घायलों ने बताया कि वे धनहा स्थित अपने आम के बगीचे में दवा छिड़काव कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.