जहानाबाद, जून 5 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभना- शकूराबाद मुख्य सड़क मार्ग पर चैनपुरा के समीप सड़क किनारे गिराए गए बालू के ढेर पर लाइट के चकमा खाकर ऑटो चढ़ गयी। जिसके कारण ऑटे बीच सड़क पर पलट गई। ऑटो में सवार चालक सहित तीन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहियोग से इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया। घायल व्यक्तियों में गननकुरा गांव निवासी लालमोहन प्रसाद के पुत्र सह चालक रोहित कुमार, मुरहारा गांव निवासी सोनू कुमार एवं चंदन कुमार बताया जाता है। अन्य लोगों को मामूली चोटे आई है। ऑटो चालक रोहित कुमार ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी के दूधिया लाइट होने के कारण दिखाई नहीं पड़ा और सड़क किनारे अवैध तरीके से गिराए गए बालू के ढेर पर गाड़ी चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड...