प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- कुंडा, संवाददाता। भक्ति धाम मनगढ़ घूमने आईं महिलाओं का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भदोही के ज्ञानपुर निवासी जय प्रकाश पटवा की 18 वर्षीय बेटी ज्योति, महेन्द्र कुमार की 16 वर्षीय बेटी सुप्रिया, सतीश पटवा का 19 वर्षीय बेटा हरीओम पटवा कुछ साथियों संग ऑटो से भक्ति धाम मनगढ़ घू्मने आए थे। सोमवार को घर वापस जाते समय जैसे ही वह लोग कुंडा के भदरी टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...