बांका, मई 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर कजरैली पथ के डुमरामा हाई स्कूल के समीप रविवार को ऑटो पलटने से उस पर सवार तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरामा के कनभू दास का दस वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार घर से बिना किसी को बताए अपनी सीएनजी ऑटो निकाल कर अपने दोस्तों बबलू दास के पुत्र सोहन कुमार (17) एवं कालेश्वर दास के पुत्र देव कुमार (13) के साथ अमरपुर की ओर जाने लगा। डुमरामा हाई स्कूल के समीप पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो काफी तेज गति से आ रही थी, इस वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ रोहित चंचल ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा सोहन कुमार एवं देव कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिय...