सराईकेला, फरवरी 12 -- ऑटो पलटने से चालक हुआ घायल ऑटो पलटने से चालक हुआ घायल सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला दुगनी पुलिस लाइन के पास बुधवार सुबह 7.30 बजे ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सवारी ऑटो सड़क पर पलट गया। ऑटो के नीचे दब जाने के कारण ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मुकेश दास ऑटो लेकर सरायकेला आ रहा था। दुगनी पुलिस लाइन के पास पीछे से आ रही पिकअप वैन ने ठोकर मार दी। जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया और उसके नीचे मुकेश दास दब गए। ऑटो में उस समय कोई सवारी नहीं था। राहगीरों ने नीचे दबे मुकेश को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस पिकअप वैन की तलाश कर रही है। फ़ोटो-SKL - 01, घायल मुकेश दास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.