चंदौली, फरवरी 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लेड़हा-लौवारी गांव के बीच सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार चालक का चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर अगली कार्रवाई में जुटी है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी 28 वर्षीय ऑटो चालक राकेश चौहान अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय युवराज चौहान के साथ अपनी बहन को ससुराल छोड़ने नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव छोड़ने गया था। सोमवार की देर शाम बहन को ससुराल छोड़कर अपने चचेरे भाई के साथ ऑटो से घर के लिए निकला। वह जैसे ही थाना क्षेत्र के लेड़हा-लौवारी गांव के समीप ढलान पर पहुंचे कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.