ऑटो पलटने से चार महिलाएं घायल, तीन का इलाज के बाद घर वापसी
जहानाबाद, मई 16 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदीया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव के समीप एनएच 139 पर शनिवार की अहले सुबह एक ऑटो पलट जाने से उस पर सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में तीन महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जबकि एक की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सभी महिलाएं हसपुरा थाना क्षेत्र के कनाप गांव से मधुश्रवा में वट सावित्री पर्व को लेकर आ रही थीं। इसी दौरान बोध बिगहा स्थित एनएच-139 पर अचानक सियार आ जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो पलट गया। यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से चार महिलाएं घायल, तीन का इलाज के बाद घर वापसी घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.