ऑटो पलटने से किशोर की मौत, तीन घायल
गाजीपुर, जून 26 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के बक्सर जिले से छह यात्रियों को लेकर बरेसर स्थित अमवा के सती माई जा रहा ऑटो भांवरकोल थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के नदाव थाना के जगदीशपुर गांव से छह लोगों को लेकर एक ऑटो चालक अमवा के सती माई मंदिर थाना बरेसर दर्शन पूजन के लिए जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे आटो जैसे ही ग्राम नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा। इसी बीच आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कारण उसपर सवार 13 वर्षीय अंगद पाण्डेय पुत्र महावीर पाण्डेय, मंजू कुमारी पुत्री नखडूं पाल समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.