ऑटो पलटने से एक युवती की मौत
सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के कोचेडेगा के समीप ऑटो पलटने से एक 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना गुरुवार के रात की है। बताया गया कि सिमडेगा में आयोजित झारखंड प्रार्थना महोत्सव में भाग लेकर दीपिका कुजूर नामक एक युवती अपने घर बकरीकोना जा रही थी। इसी क्रम में कोचेडेगा के समीप ऑटो पर से चालक का नियंत्रण हट गया। जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो पलटने से उसमें सवार दीपिका कुजूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच का घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर जांच शुरु कर दी है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.