दुमका, जनवरी 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। कोठिया - बाइपास सहारा सड़क मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के मोतीहारा नदी पुल के समीप रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गई। जिसमें एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार अन्य 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग सरैयाहाट थाना क्षेत्र के डोंडिया गांव से एक श्राद्ध कर्म से वापस अपने गांव तालझारी थाना क्षेत्र के गरदा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीहारा पुल के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ओटो में दबने की वजह से ढिबरी किस्कू (45 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतिका के अन्य रिश्तेदार सुहानी मुर्मू(18), गूंजा मरांडी(45), सोनेलाल मरांडी(40), मार्शल हांसदा(40), दीपक हेंब्रम(50), मुन्नी हांसदा(35), सुरही मुर्मू(40), सोनाली मुर...