सिमडेगा, मार्च 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पंडरीपानी टापुडेगा के पास मंगलवार को एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में घुटबहार निवासी मो. मैनुल हक, ज्योति समद, माही, मेरोमडेगा निवासी राधिका देवी, अनिल मेहर और 2 वर्षीय महेश्वरी मेहर शामिल हैं। दुर्घटना में शांति देवी, राधिका देवी और ज्योति समद को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि तीव्र गति से ऑटो चलाने के दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...