भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तीन दिनों के अंदर दूसरी बार आरपीएफ की टीम विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि स्टेशन के पश्चिमी द्वार पर एक ऑटो में शराब की खेप लोड करने की सूचना पर टीम के सदस्यों के साथ पहुंच शराब लदे ऑटो जब्त किया गया। जिसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार मंडल और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 28,540 आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...