मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- कांटी। सदातपुर में बुधवार को पुलिस ने ऑटो पर लोड आठ कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर ऑटो लेकर चालक भगाने लगा। दारोगा रामविचार सिंह ने पीछा कर ऑटो को पकड़ लिया, जबकि चालक व तस्कर भाग गया। थानेदार ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...