हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- बिदुपुर । सं.सू. बिदुपुर पुलिस ने चकसिकन्दर स्थित रेलवे लाइन के निकट से लावारिस हालत में एक ऑटो पर लदी 10 बोरा देशी शराब बरामद की और ऑटो को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआई शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान 42 नंबर ढाला के समीप एक ऑटो को लावारिश हालत में बरामद किया, जब ऑटो की तलाशी ली तो देखा कि उस पर जूट के बोरे में प्लास्टिक में रखा 10 बोरा देशी शराब लदाहै। ऑटो की शिनाख्त कर कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...