देवघर, अप्रैल 30 -- झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में गुरुवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में देवघर के रहने वाले CISF जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बिहार के खगड़िया जिलांतर्गत महेशखुट थाना क्षेत्र में NH-31 पर गौछारी के पास गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक ऑटो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में देवघर के मधुपुर चांदवारी निवासी शंभू मोदी की बेटी और दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि तीनों ऑटो सवार ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सीआईएसएफ जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि शामिल हैं। मूल रूप से मधुपुर चांदवारी निवासी शंभू मोदी की बेटी दीपमाला और उनके पति बिपिन चौरसिया एक साथ हादसे का शिकार हो गए। यह भी पढ़...