एटा, जून 3 -- शहर में ऑटो चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में चालक धरना स्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर चालकों ने नाराजगी जताई। जानकारी मिलते ही सीओ ट्रैफिक भी पहुंच गए। सभी चालक एमएलसी से जाकर भी मिले है। चालकों की मांग है कि ऑटो चालकों के लिए कोई स्थाई स्टेंड नहीं है। उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई न हो। शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर लेते है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। एक के बाद कई ऑटो चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चालान की कार्रवाई को लेकर ऑटो चालकों ने रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना था कि शहर में ऑटो चालकों के लिए कोई निर्धारित बस स्टैंड या पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में सवारियां भरने और वाहन खड़ा करने को ल...