फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- फतेहाबाद से सिलाई की मशीन सही कराकर लौट रहे दो बाइक सवारों की बाइक की ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक बाइक चलाने वाले की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी 25 वर्षीय सोमदत्त पुत्र कालीचरन गांव के ही अपने साथी राधाकिशन को साथ लेकर फतेहाबाद सिलाई मशीन को सही कराने गया था। फतेहाबाद से लौटते समय रविवार की दोहपर में गांव नगला गड़रिया के निकट सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.