इटावा औरैया, जून 13 -- जसवंतनगर। चित्रहाट निवासी लखपत पुत्र सर्वेश कुमार का ऑटो नहर पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और लखपत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टर ने हालत चिंताजनक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...