जामताड़ा, अप्रैल 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन नंबर गेट क्रॉसिंग (अमलादही बाजार स्ट्रीट नंबर 31) पर सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो और टोटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में टोटो पर सवार चित्तरंजन हाई स्कूल (इंग्लिश मीडियम) के तीन छात्रों और उनके अभिभावकों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो पर सवार यात्री सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत घायलों में नेताजी पल्ली, पीठाकियारी निवासी अनुभूति विश्वकर्मा (11...