गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शहर में ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सीएनजी ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। 22 अक्तूबर 2025 की रात को सेक्टर-81 इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएनजी ऑटो रिक्शा चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महीनों की तकनीकी छानबीन और खुफिया जानकारी के बाद, अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने सोमवार, 16 फरवरी को तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुमित निवासी आगरा, 24 वर्षीय बृजेश उर्फ बीरेश निवासी फिरोजाबाद और 18 वषर्र...