जहानाबाद, जनवरी 19 -- गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन बरामद 12 जनवरी को अपराधकर्मियों ने सदर अस्पताल के पास किया था ऑटो रिजर्व जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां और सलारपुर गांव के बीच एक टेम्पो चालक से लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक गोलू कुमार उर्फ सूरज शकूराबाद थाना के नोआवां गांव का निवासी है। सोमवार को उसे जेल भेजा गया। उसके पास से टेंपो चालक से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। छापेमारी में शकूराबाद के थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार व अन्य शामिल थे। थानाध्यक्ष ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को तीन अपराधकर्मियों ने जहानाबाद सदर अस्पताल के पास गांव तक पहुंचाने के लिए एक टेंपो को रिजर...