पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। ऑटो चालक के साथ मारपीट कर धमकाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अमरिया में कैंचू टांडा निवासी अरबाज ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अप्रैल को अपराहन में वह ऑटो से शहर के नौगवां चौराहा पर सवारियां को उतार रहा था। आरोप है कि तभी गांव का विक्की आया और अभद्रता करते हुए मारपीट कर धमकाया। लोग एकत्र हो गए तो वह धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- साथियों को बुला कर मारपीट, धमकाया यह भी पढ़ें- चौरीचौरा में युवक से मारपीट, कार में की तोड़फोड़ यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...