बिहारशरीफ, मई 17 -- ऑटो चालक संघ ने बैरियर शुल्क कम की उठायी मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । ऑटो चालक संघ ने नगर परिषद के बैरियर शुल्क में कटौती करने के लिए विधायक रंधीर कुमार सोनी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गये ज्ञापन में बैरियर शुल् को 10 रुपया करने की मांग की गयी है। संघ के जिलाध्यक्ष कचन रविदास ने कहा कि जिले के तीन अन्य नगर निकायों में काफी कम बैरियर शुल्क लिया जाता है। लेकिन, शेखपुरा में 50 रुपया वसूला जाता है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- बस अड्डे के बिना कैसे मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...